उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की उपस्थिति में परीक्षा को सकुशल एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सम


*उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की उपस्थिति में परीक्षा को सकुशल एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश ।*

आज दिनांक-14.03.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी, श्री वैभव कृष्ण द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर श्री दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में उ0प्र0 पुलिस प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर- 2025 की परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी व सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया तथा पुलिस बल की तैनाती का गहनता से जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।