जिला बहराइच में वन माफियाओं के हौसले बुलंद* *नहीं थम रहा है हरे भरे अवैध पेड़ों का कटान* *विकासखंड तजवापुर में वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों पर बड़ा आरोप


*ब्रेकिंग न्यूज़/ यूपी, बहराइच* 

*जिला बहराइच की बड़ी खबर* 

*जिला बहराइच में वन माफियाओं के हौसले बुलंद*

*नहीं थम रहा है हरे भरे अवैध पेड़ों का कटान*

*विकासखंड तजवापुर में वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों पर बड़ा आरोप शीशम, गूलर, आम,नीम, सागौन, के पेड़ों को बिना परमिट के कटवा दिए गए*

*जनपद बहराइच के अंतर्गत विकासखण्ड तजवापुर में कई ग्राम पंचायतों में हरे भरे पेड़ों को लकड़कट्टों द्वारा काटकर गायब कर दिया गया और विभाग मूकदर्शक बना रहा।* 

 जनपद बहराइच के विकासखण्ड तजवापुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चौखड़िया में जब अब तक टीवी न्यूज चैनल की टीम द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण किया गया तो सच्चाई की पोल खुल गई। और जब इस संबंध में गांव के ही ठेकेदार जीवन लाल से जानकारी लिया गया तो उनके द्वारा बताया गया की विकासखंड तजवापुर में कई ग्राम पंचायतों में बिना परमिट के तमाम प्रजाति के पेड़ों को क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशिक्षण वर्मा व विभागीय वन रेंज अधिकारी की मिली भगत से शीशम, गूलर,आम,नीम, के पेड़ों को कटवाया गया है जो जीवन लाल की जुबानी कैमरे में कैद तस्वीरों में साफ-साफ देखा व सुना जा सकता है।

 जब इसकी पुष्टि के लिए जीवन लाल के साथ मीडिया टीम ग्राम पंचायत चौखड़िया के मजरा भाटन पुरवा में पहुंची तो वहां 7 शीशम और 1 गूलर के पेड़ काटे गए थे जिनकी जड़ें अभी मौजूद हैं।

 और तो और जब मीडिया टीम चौखड़िया के ही ग्राम में बड़ी बाग सायरा स्कूल पहुंची तो वहां 1 जड़ नीम और तमाम आम की जड़ों को तस्वीरों में कैद किया गया है  और ठेकेदार जीवन लाल के द्वारा यह भी बताया गया है कि ग्राम पंचायत अकला तारा पुर में 7 हरे आम के पेड़ों को काटा गया है और सारे जगहों पर महीनो के अन्दर ही बिना परमिट के वन माफियाओं द्वारा पूरी आम के पेड़ों की बाग साफ कर दिया गया है जो कैमरे में कैद तस्वीरों में सुना व देखा जा सकता।

 और इतना ही नहीं बल्कि जीवन लाल के द्वारा बताया गया कि चौखड़िया के ग्राम भाटन पुरवा में विभाग द्वारा जुर्माना के नाम पर एक गूलर के पेड़ का ₹6000 हजार रुपए ले लिया गया और आज तक ठेकेदार को सरकारी रसीद नहीं उपलब्ध कराई गई है और भाटन पुरवा में ही हमसे 3 शीशम के पेड़ों का जुर्माना ₹15000 हजार लिया गया है लेकिन विभाग द्वारा सरकारी रसीद नहीं उपलब्ध कराई गई। 

अब विकासखंड तजवापुर में कई ग्राम पंचायतों में चर्चा का विषय बना हुआ है की विभाग द्वारा जुर्माना के नाम पर रुपए ले लिए जाते हैं और पेड़ों पर किए गए जुर्माने की सरकारी रसीद आखिर क्यों नहीं उपलब्ध कराई जाती है *(यह आंख मिचौली का खेल बहुत पुराना खेल है)* इस तरह से हरे भरे पेड़ों को नष्ट करना या करवाना पर्यावरण के लिए बहुत घातक और चिन्ता जनक है, और यह पूरा मामला जांच का विषय है।

अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद तमाम जगहों पर कटे हुए पेड़ों की जांच होती है या खानापूर्ति करके छोड़ दिया जाता है

अब तक टीवी न्यूज चैनल से अदहम खान की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।