जीपीडीपी पर फिल्म प्रदर्शन कर विकास खंड मरौरी में एक दिवसीय तृतीय बैच के प्रशिक्षण का हुआ समापन/*
पीलीभीत___ उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास
आगरा (भागूपुर): किसान और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव अब एक बड़े राजनीतिक और किसान आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। भागूपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश
आगरा (भागूपुर): किसान और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव अब एक बड़े राजनीतिक और किसान आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। भागूपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी और विभिन्न किसान संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा रोष व्यक्त किया गया और शासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।बैठक को संबोधित करते हुए राकेश बघेल ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं और टोल चौकी इंचार्ज को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो किसान और कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।और जेपी यादव का पलटवार सपा नेता जेपी यादव ने पुलिस के रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि दरोगा का कहना था कि "फॉर्च्यूनर गाड़ी वाला किसान नहीं हो सकता।"मेरे पास गाड़ियां भी हैं और खेती की जमीन भी। मैं एक किसान होने के साथ-साथ एक नेता भी हूँ। दरोगा ने ऐसी टिप्पणी कर किसानों का अपमान किया है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी अधिकारी को बर्खास्त किया जाना चाहिए।बैठक में मौजूद अन्य नेताओं ने उदय सिंह कुशवाहा (जिला अध्यक्ष, सपा): उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 15 तारीख तक मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो टोल पर एक विशाल आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।वीरेंद्र सिंह चौहान (सपा नेता): उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर तानाशाही कर रहा है और अन्नदाता का अपमान कर रहा है।इस महत्वपूर्ण बैठक में केवल राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि किसान संगठनों का भी भारी समर्थन देखने को मिला।अंशुमन ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष, सिस्टम सुधार संगठन)
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी किसान संगठनों के प्रतिनिधि
भागूपुर में हुई इस महापंचायत ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब सभी की नजरें 15 तारीख की समय सीमा पर टिकी हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पीलीभीत___ उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास
बांदा। जनपद में साइबर ठगी के मामलों के बीच साइबर क्राइम पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक पीड़ित को आंशिक राहत दिलाई है। Palash Bansal के कुशल निर्देशन तथा
बांदा। जनपद की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को Indian National Congress की जिला इकाई के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री
Leave a Comment: