ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम गांव में शोक की लहर
गोरखपुर थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम डुमरैला निवासी रामेश्वर विश्वकर्मा (26 वर्ष) की
बांदा। जनपद की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को Indian National Congress की जिला इकाई के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री
बांदा। जनपद की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को Indian National Congress की जिला इकाई के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Rajesh Dixit के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था, पेयजल संकट और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों सहित कई जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए राजेश दीक्षित ने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में निजी विद्यालयों की मनमानी एक गंभीर सामाजिक समस्या का रूप लेती जा रही है। उनका आरोप था कि कथित शिक्षा माफिया से सांठगांठ कर कुछ निजी स्कूल संचालक हर वर्ष पाठ्यक्रम बदलने के नाम पर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। कॉपी-किताब, जूते-मोजे और अन्य शैक्षिक सामग्रियों की अनिवार्यता के नाम पर की जा रही वसूली ने मध्यम और निम्नवर्गीय परिवारों की चिंताओं को और गहरा कर दिया है, जिससे समाज में असंतोष पनप रहा है।
उन्होंने शहर की पेयजल व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर Ramadan का पवित्र महीना चल रहा है और 19 मार्च से Navratri का पर्व प्रारम्भ होने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में जलापूर्ति की स्थिति दयनीय बनी हुई है। आरोप लगाया गया कि कई मोहल्लों में मात्र आधे घंटे की जलापूर्ति हो रही है और वह भी कई बार कीचड़युक्त पानी के रूप में, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जल शोधन में प्रयुक्त होने वाले ब्लीचिंग पाउडर के उपयोग में अनियमितताओं की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए तथा कम से कम दिन में दो बार एक-एक घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
इसी क्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को आमजन के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में 60 से 115 रुपये तक की वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को केवाईसी के नाम पर टालने और दूसरी ओर दलालों के माध्यम से अधिक कीमत पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को राहत दिलाना आवश्यक है।
इस अवसर पर द्वारिकेश सिंह यादव, बल्देव वर्मा एडवोकेट, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, जितेंद्र गौरव, अमित तिवारी, बाबूराम निषाद, रामकुमार सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, कालीचरण साहू, सीमा बाबी, संतोष कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार गुप्ता ‘पप्पू’, राजबहादुर गुप्ता, रामशंकर सिंह ‘लाला’, अशोक वर्धन कर्ण, शक्ति प्रताप सिंह, इस्लाम सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम डुमरैला निवासी रामेश्वर विश्वकर्मा (26 वर्ष) की
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में उस समय भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रोटोकॉल की औपचारिकता को किनारे रखकर सादगी और आत्मीयता का अनोखा उदाहरण पेश किया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को नवीन मंडी समिति परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा पीलीभीत क्षेत्र के कुल 505 पंजीकृत जोड़ों में से 471 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गय
Leave a Comment: