जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
बांदा। जनपद की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को Indian National Congress की जिला इकाई के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री
बांदा। जनपद में साइबर ठगी के मामलों के बीच साइबर क्राइम पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक पीड़ित को आंशिक राहत दिलाई है। Palash Bansal के कुशल निर्देशन तथा
बांदा। जनपद में साइबर ठगी के मामलों के बीच साइबर क्राइम पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक पीड़ित को आंशिक राहत दिलाई है। Palash Bansal के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/बबेरू Saurabh Singh के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने सौर ऊर्जा योजना के नाम पर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में 1,35,251 रुपये वापस कराए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अतर्रा क्षेत्र निवासी नंदकिशोर पुत्र रामेश्वर को अज्ञात ठगों ने सौर ऊर्जा योजना का झांसा देकर ऑनलाइन माध्यम से 4,39,238 रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बना लिया था। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद साइबर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रयास शुरू किए।साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा की टीम ने सक्रियता और समन्वित प्रयासों के जरिए पीड़ित के खाते में 1,35,251 रुपये वापस कराए। पुलिस के अनुसार शेष धनराशि की वापसी के लिए भी प्रयास जारी हैं। राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
बांदा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल या संदिग्ध लेन-देन की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या निकटतम साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।कार्रवाई करने वाली टीम राजेश चंद्र मिश्रा – प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम थाना उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार
कांस्टेबल ललित कुमार
कांस्टेबल हिमांशू वर्मा
महिला आरक्षी ज्योति उपाध्याय
साइबर पुलिस की इस कार्रवाई को ठगी के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो यह संकेत देती है कि सतर्कता और त्वरित शिकायत से डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बांदा। जनपद की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को Indian National Congress की जिला इकाई के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री
गोरखपुर थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम डुमरैला निवासी रामेश्वर विश्वकर्मा (26 वर्ष) की
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में उस समय भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रोटोकॉल की औपचारिकता को किनारे रखकर सादगी और आत्मीयता का अनोखा उदाहरण पेश किया।
Leave a Comment: