नक्शों में दर्ज, जमीन पर गायब चकरोड़ की हकीकत भिटरिया में सौ तेइस नंबर भूमि पर कब्जे का आरोप, प्रशासन कठघरे में
नक्शों में दर्ज, जमीन पर गायब चकरोड़ की हकीकत भिटरिया में सौ तेइस नंबर भूमि पर कब्जे का आरोप, प्रशासन कठघरे में
ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी आज 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 10150 परीक्षार्थी हुए शामिल
ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला
जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी
आज 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 10150 परीक्षार्थी हुए शामिल
बालोद, 26 फरवरी 2026
बालोद जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी जिले में बोर्ड परीक्षाओं के सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु समस्त परीक्षा केन्द्रों की निरंतर माॅनिटरिंग की जा रही है। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत आज जिले में कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि जिले के सभी 05 विकासखंडों में परीक्षा के लिए कुल 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहाँ परीक्षा में कुल 10,305 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 10,150 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 155 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गुण्डरदेही विकासखण्ड में 2412 परीक्षार्थी दर्ज थे, जिनमें से 37 अनुपस्थित रहे। इसी तरह डौंडीलोहारा विकासखण्ड में 2391 में से 30 परीक्षार्थी, गुरूर में 1844 में से 32, बालोद विकासखण्ड में 1877 में से 27 और डौंडी विकासखंड में 1781 में से 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र से नकल का कोई मामला (नकल प्रकरण) नहीं पाया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नक्शों में दर्ज, जमीन पर गायब चकरोड़ की हकीकत भिटरिया में सौ तेइस नंबर भूमि पर कब्जे का आरोप, प्रशासन कठघरे में
बारा में प्रदूषण पर फूटा गुस्सा: “ज़हर उगलती फैक्ट्रियों पर लगे लगाम, नहीं तो होगा किसान आंदोलन” पब्लिक हियरिंग में गूंजी चेतावनी: स्वास्थ्य, जल और हरियाली पर समझौता नहीं — दीपक तिवारी
बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की पहल से बदली विकास की राह चार नई सड़कों से बदलेगी यमुनानगर की तस्वीर बारा प्रयागराज। होली की आहट के साथ बारा विधानसभा में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। लंबे समय से जर्जर सड़कों और धूल भरे रास्तों से परेशान ग्रामीणों के लिए यह खबर किसी त्योहार से कम नहीं रही
Leave a Comment: