मडियाहू पीजी कॉलेज, मडियाहू (जौनपुर) में आयोजित पंच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


*मडियाहू पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ*

जौनपुर/ मड़ियाहूं 

 मडियाहू पीजी कॉलेज, मडियाहू (जौनपुर) में आयोजित पंच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित पोस्टर, स्लोगन, रंगोली एवं चार्ट का निर्माण किया गया। इसके अतिरिक्त निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, योगाभ्यास, नुक्कड़ नाटक तथा कैंप फायर जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस.के. पाठक ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स गतिविधियाँ युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. योगेश कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि रोवर्स-रेंजर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मनिर्भरता एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को व्यवहारिक जीवन के लिए तैयार करने के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. आञ्जनेय पांडेय, प्रो. अजय कुमार, प्रो. सुमन सिंह, डॉ. उमेश राव, डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ. सौरभ कुमार सिंह, डॉ. विवेक कुमार प्रजापति, डॉ. आशीष उपाध्याय, डॉ. विवेक मिश्र, डॉ. बृजेश चौबे एवं डॉ. सुषमा सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रोवर्स-रेंजर्स के डी.ओ.सी. राकेश मिश्र ने किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।