आज रामावती पब्लिक स्कूल बड़ी मडैयन में 5वां वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मती कृष्णा सिंह पटेल (सांसद बांदा चित्रकूट), शिवशंकर पटेल जी (पूर्व मंत्री),विशिष्ट अतिथि
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज 60 वर्षीय कल्लू बाबा हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज 60 वर्षीय कल्लू बाबा हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चादर से गला घोटकर कल्लू बाबा की हत्या की थी और बाद में शव को एक गड्ढे में फेंक दिया था, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें।मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित तिवारी, राहुल रावत तथा एक बाल अपचारी शामिल है।पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जांच में यह भी सामने आया कि हत्याकांड में मुख्य आरोपी अंकित तिवारी की स्कूटी 16 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जला दी गई थी। अंकित को शक था कि कल्लू बाबा और उनके यहां बैठने वाले लोगों ने ही उसकी स्कूटी जलवाई है। इसी रंजिश के चलते अंकित तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।थाना दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकान्त राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मती कृष्णा सिंह पटेल (सांसद बांदा चित्रकूट), शिवशंकर पटेल जी (पूर्व मंत्री),विशिष्ट अतिथि
सहजनवां गोरखपुर * प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की
गोरखपुर ,तहसील सहजनवा, थाना गीडा क्षेत्र के पिपरौली विकासखंड में आज, 21 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली में एक महत्वपूर्ण मंडलीय समीक्षा बैठक
Leave a Comment: