महाशिवरात्रि के उपलक्ष में भंडारे का हुआ आयोजन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर न्यूरिया क्षेत्र के बिथरा अड्डे स्थित शिव मंदिर में हर वर्ष की
बांदा। जनपद के ग्राम अनथुआ में आयोजित विराट दंगल में दूर-दूर से आए नामी पहलवानों
बांदा। जनपद के ग्राम अनथुआ में आयोजित विराट दंगल में दूर-दूर से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से अखाड़े में रोमांच भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता बाबू भैया ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।देश–प्रदेश के पहलवानों ने किया दमखम का प्रदर्शन दंगल में हरियाणा, दिल्ली, झांसी, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा और चित्रकूट सहित कई क्षेत्रों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों में दिखा दमखम और तकनीक दर्शकों को रोमांचित करती रही।महिला पहलवान रही मुख्य आकर्षण दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण महिला पहलवानों की कुश्ती रही। महिला पहलवानों ने अपने सधी हुए दांव-पेच से दर्शकों की जमकर तालियाँ बटोरीं। ग्रामीण क्षेत्र में महिला खिलाड़ियों की ऐसी मजबूत उपस्थिति आयोजन की विशेषता बनी।
प्रधान अनूप सिंह ने संभाली कमान कार्यक्रम का सफल आयोजन अनथुआ के प्रधान अनूप सिंह द्वारा किया गया। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य रूप दिया।ये रहे मौजूद रईस खान, अमित नामदेव, मनी कश्यप, राममिलन वर्मा, शनि रसिनिया, राजबहादुर गुप्ता राज सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर न्यूरिया क्षेत्र के बिथरा अड्डे स्थित शिव मंदिर में हर वर्ष की
महराजगंज, 16 फरवरी 2026। इंडो-नेपाल क्रॉस बॉर्डर ज्वाइंट सिक्योरिटी कोआर्डिनेशन कमेटी की ऑनलाइन बैठक जनपद महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व पश्चिमी चंपारण
हिंदुस्तान उर्वरक & रसायन लिमिटेड के एमडी ने किया सम्मानित।
Leave a Comment: