मनोज कुमार रस्तोगी


जनपद सीतापुर विकासखंड बिसवां के बन्नी ख़रैला में गौरी शंकर विद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर बधाई देने पहुंचे सीतापुर सांसद राकेश राठौर। 
                       इस विद्यालय में हर वर्ष तरह तरह के संस्कृति कार्यक्रम आयोजन किया जाता है। गौरी शंकर विद्यालय के संस्थापक दिनेश कुमार वर्मा व प्रधानाचार्य हरिनाम सिंह यादव ने बताया हर वर्ष की भांति आज भी हमारे गौरी शंकर विद्यालय के स्थापना दिवस महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।इस महोत्सव में हमारे नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा अनेक प्रकार के संस्कृति कार्यक्रम व झांकी प्रस्तुत किया जाता है।इस महोत्सव में आज मुख्य अतिथि सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर भी शामिल होकर हमे और हमारे विद्यालय के बच्चों को अपना आशीर्वाद देकर वार्षिकात्सव कार्यक्रम में चार चांद लग गए प्रधानाचार्य हरिनाम सिंह यादव ने बताया हमारे विद्यालय में बच्चों को सदाचार अनुशासन को ध्यान में रखकर अच्छी शिक्षा दिया जाता है।और हम अपने साथी अध्यापकों के साथ आगे भी शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के माता पिता सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित होकर के कार्यक्रम में सहयोग दिया। कार्यक्रम में शामिल सासंद राकेश राठौर ने मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार के विकास मुद्दे के साथ राजनीतिक चर्चा पर संबोधन किया। प्रधानाचार्य हरिनाम सिंह यादव ने सासंद राकेश राठौर व क्षेत्र के आए हुए जनता जनार्दन को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।