वन माफियाओं हौसले बुलंद नही थम रहा है आम के हरे पेड़ों का कटान
जानपद बहराइच के अंतर्गत विकासखंड चित्तौरा व थान क्षेत्र रिसिया के ग्राम पंचायत जगदीशपुर सोखा का मजरा आलागंज में लगबग 20 से 22 बीजू तथा देसी आम के हरे पेड़ों की कटान जारी
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार अपराह्न करीब 2 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मिठाई व्यवसायी नन्हें मोदनवाल की मौत हो गई।
जौनपुर/ मड़ियाहूं
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार अपराह्न करीब 2 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मिठाई व्यवसायी नन्हें मोदनवाल की मौत हो गई।
बताया जाता है कि शीतलगंज निवासी राम प्रसाद मोदनवाल के पुत्र नन्हें मोदनवाल पाली बाजार में मिठाई की दुकान चलाते थे। बुधवार को वह स्कूटी से घर खाना खाने जा रहे थे। घर के पास स्थित शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रही मारुति स्विफ्ट (UP 16 BA 8739) ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद वह कार में फंस गए और करीब 15–20 फीट तक घसीटते चले गए। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल नन्हें मोदनवाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिवार में दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पुत्र आयुष ने कोतवाली में तहरीर देकर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुटी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जानपद बहराइच के अंतर्गत विकासखंड चित्तौरा व थान क्षेत्र रिसिया के ग्राम पंचायत जगदीशपुर सोखा का मजरा आलागंज में लगबग 20 से 22 बीजू तथा देसी आम के हरे पेड़ों की कटान जारी
रीवा से ब्यूरो चीफ सत्येंद्र शर्मा ग्राउंड रिपोर्ट
चितरंजन नायक रायगढ़ (ओडिशा)
Leave a Comment: