JK पेपर मिल्स ने अपने CSR के तहत अवेयरनेस प्रोग्राम किया
चितरंजन नायक रायगढ़ (ओडिशा)
रीवा से ब्यूरो चीफ सत्येंद्र शर्मा ग्राउंड रिपोर्ट
रीवा में एक बड़े नर्सिंग होम से जुड़े नामी चिकित्सक को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर को उनकी महिला मित्र के साथ कार में पत्नी द्वारा पकड़े जाने के बाद बीच सड़क जमकर हंगामा होते देखा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपनी महिला मित्र के साथ कार में मौजूद थे, तभी अचानक उनकी पत्नी वहां पहुंच गईं। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते सड़क पर हंगामे में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान महिला मित्र के साथ मारपीट भी हुई।।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है।
पुलिस कार्रवाई पर सस्पेंस
फिलहाल इस मामले में पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
शहर में बना चर्चा का विषय
आयुष्मान हॉस्पिटल से जुड़े इस कथित हाई-प्रोफाइल विवाद ने शहरवासियों को चौंका दिया है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।प्रशासन और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।।।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
चितरंजन नायक रायगढ़ (ओडिशा)
बाबूराम पाठक श्रावस्ती
बाबूराम पाठक श्रावस्ती
Leave a Comment: