क्षेत्र में रोमांचक दंगल, फाइनल मुकाबला बराबरी पर छूटा
क्षेत्र के भरोहीया बरसिहा बाग मे प्रांगण में मंगलवार को आयोजित ईनामी कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में गोरखपुर के भगत और दिल्ली
महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक दरोगा की जान चली गई, जबकि अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट रही पुलिस टीम का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ताल थाना की पुलिस टीम देर रात दबिश देकर वापस लौट रही थी। सुबह करीब पांच बजे कतरारी क्षेत्र के पास चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन पहले डिवाइडर पर चढ़ा और फिर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वाहन में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक सहित अन्य पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस व राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर रूप से घायल दरोगा संतोष कुमार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएसआई और महिला दरोगा की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि चालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
क्षेत्र के भरोहीया बरसिहा बाग मे प्रांगण में मंगलवार को आयोजित ईनामी कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में गोरखपुर के भगत और दिल्ली
पीलीभीत जिले के खमरिया पुल स्थित परम अक्रिय धाम अलखेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वार्षिकोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय आलोक से
माँ बैंकुठी देवी कन्या महाविद्यालय में लगी प्रदर्शनी
Leave a Comment: