क्षेत्र के भरोहीया बरसिहा बाग मे प्रांगण में मंगलवार को आयोजित ईनामी कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में गोरखपुर के भगत और दिल्ली के आकाश के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन मुकाबला अंततः बराबरी पर छूट गया। दंगल में कुल 84 जोड़ की कुश्तियां हुईं, जिनमें अधिकांश मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। दर्शकों की भारी भीड़ ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। विशेष मुकाबले में संजय कटवटिया ने आकाश कृष्णा नगर को शानदार दांव लगाकर पराजित किया। इसके अलावा क्षान सिंह (गोरखपुर), जितेंद्र (कृष्णा नगर), दिनेश (महराजगंज), निर्मल पूर्वोत्तर रेलवे), शैलेश (दिल्ली), राजेश यादव (साकड़ाड) और राजेश यादव मोहदीपुर ब्रह्मानंद अजहर के पहलवानों के बीच हुए मुकाबले भी कांटे की टक्कर के रहे और कई मुकाबले बराबरी पर छूटे।
दंगल के निर्णायक ओमप्रकाश यादव रहे, जबकि संचालन उमेश राय ने किया। आयोजक ब्यास यादव ने सभी अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता संतकबीरनगर वैभव चतुर्वेदी रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आलोक यादव, अमित जयशवाल रामनाथ यादव, बृहस्पति यादव, गंगा यादव और मुक्तनाथ यादव सिंटू मिश्रा अजीत यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: