पीलीभीत में कृभको द्वारा सामूहिक परिचर्चा का हुआ आयोजन___* जनपद पीलीभीत में कृभको, पीलीभीत द्वारा होटल ग्रांड शारदा में सामूहिक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का


पीलीभीत में कृभको द्वारा सामूहिक परिचर्चा का हुआ आयोजन___*
जनपद पीलीभीत में  कृभको, पीलीभीत द्वारा होटल ग्रांड शारदा में सामूहिक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का विवरण निम्नानुसार है—
1. मुख्य अतिथि – श्री राममिलन परिहार जी, उप निदेशक कृषि, पीलीभीत
2. विशिष्ट अतिथि – श्री खुशीराम जी, जिला गन्ना अधिकारी, पीलीभीत
3. श्री प्रदीप कुमार सिंह जी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
4. डॉ. दीपक कुमार जी, केवीके वैज्ञानिक, नौरीया
5. श्री आशीष कुमार पटेल जी, क्षेत्रीय प्रभारी, कृभको, शाहजहांपुर
6. श्री कौशल किशोर जी, भूमि संरक्षण अधिकारी, पीलीभीत
7. कृभको क्षेत्र प्रतिनिधि प्रशिक्षु, पीलीभीत
कार्यक्रम का संचालन अंशु कुमार, क्षेत्र प्रतिनिधि प्रशिक्षु, कृभको पीलीभीत द्वारा किया गया। उन्होंने कृभको परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय प्रभारी, कृभको शाहजहांपुर द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। इसके बाद विशिष्ट अतिथि, जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, केवीके वैज्ञानिक नौरीया, क्षेत्रीय प्रभारी कृभको शाहजहांपुर तथा भूमि संरक्षण अधिकारी का स्वागत कृभको क्षेत्र प्रतिनिधि प्रशिक्षु द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री आशीष कुमार पटेल जी, क्षेत्रीय प्रभारी कृभको शाहजहांपुर द्वारा किसानों को यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की सस्ती और समय पर उपलब्धता, मृदा परीक्षण, कृषि प्रशिक्षण एवं तकनीकी सलाह, जैविक खाद और उन्नत कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार, ग्रामीण विकास तथा किसान जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन, सहकारी समितियों के नेटवर्क को मजबूत कर किसानों को बाजार से जोड़ने तथा सहकारी मॉडल पर आधारित टैक्सी सेवा जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला गन्ना अधिकारी द्वारा भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते से किसानों एवं व्यापारियों पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक द्वारा \"सहकार से समृद्धि” विषय पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए गए। केवीके वैज्ञानिक द्वारा संतुलित उर्वरक उपयोग से कृषि उत्पादकता एवं किसानों की आय वृद्धि के बारे में जानकारी दी गई तथा कृभको क्षेत्र प्रतिनिधि प्रशिक्षु द्वारा मृदा परीक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सहकारिता के मूल्यों एवं जैविक खादों के प्रयोग पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम के अंत में कृभको प्रतिनिधि द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस गोष्ठी में पीलीभीत के कृषि पदाधिकारियों एवं कृभको क्षेत्र प्रतिनिधि प्रशिक्षु सहित कुल 20 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।