थरियांव/फतेहपुर हसवा विकासखंड के सारांय मोहन सलेमपुर(नौबस्ता) स्थित श्री राम जानकी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 व 10 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को नम आँखों से विदाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक रामऔतार यादव रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में संरक्षक रामऔतार यादव ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और अनुशासन व कठिन परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन के किसी भी क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।कक्षा 11 व नौ के छात्र-छात्राओं ने समारोह के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें शास्त्रीय नृत्य, मधुर गीत और मनोरंजक नाटक शामिल थे, जिनके माध्यम से विद्यालय की यादों को ताजा किया गया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भी मंच साझा किया और अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को लेखनी सामग्री भी भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उमाशंकर त्रिपाठी ने परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उपहार भेंट किए। विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में प्रबंधक पवन कुमार यादव ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि मिलना व बिछड़ना जीवन की शाश्वत परिभाषा है। आगामी बोर्ड परीक्षा में कड़ी मेहनत कर मेरिट में स्थान प्राप्त करें, साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के टिप्स भी दिए। प्रबंधक ने परीक्षार्थियों से कहा कि विद्यालय का कोई भी छात्र अगर 90% के ऊपर मार्क लाता है तो उसको अच्छी सी अच्छी साइकिल भेंट करके सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य प्रधानाचार्य अतर सिंह शिक्षक लवकुश कुमार, रामचंद्र, राकेश सिंह, शिक्षिका कुमारी नित्या देवी अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: