आगामी महा पर्व महाशिवरात्रि को लेकर शांति व्यवस्था हेतु आयोजित की गई पीस कमेटी बैठक!
प्रेम सौहार्द के साथ मनाए लोक आस्था का शिव रात्रि महा पर्व - प्रकाश चंद्र शर्मा थानाध्यक्ष सुजौली!
अमोद कुमार बांदा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर पालिका परिषद, बाँदा को प्रथम स्थान पर लाने के लक्ष्य के साथ नगर प्रशासन ने आज एक
बांदा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर पालिका परिषद, बाँदा को प्रथम स्थान पर लाने के लक्ष्य के साथ नगर प्रशासन ने आज एक महत्वपूर्ण पहल की।
जिलाधिकारी जे.रिभा बाँदा के निर्देशन में दिनांक 11.02.2026 को वार्ड संख्या 01, बिजलीखेड़ा स्थित जंगल दफ्तर कॉलोनी में स्वच्छता गोष्ठी एवं हरे-नीले कूड़ेदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, बाँदा मालती गुप्ता बासू द्वारा तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द कुमार द्वारा की गई।नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन एस.डी. सेवा संस्थान, बाँदा ने किया, जिसमें क्षेत्र के रहवासियों ने उल्लेखनीय उत्साह के साथ सहभागिता दर्ज की।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्रीचन्द्र ने डोर-टू-डोर अभियान के अंतर्गत गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण की आवश्यकता पर बल देते हुए वार्ड के सभी नागरिकों को हरे (गीला कचरा) एवं नीले (सूखा कचरा) कूड़ेदान वितरित किए। नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे कूड़ेदान का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें तथा कचरा केवल नगर पालिका के निर्धारित वाहनों में ही दें, जिससे शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाने में सामूहिक योगदान सुनिश्चित हो सके।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन, अभिषेक खरे ने कचरा पृथक्करण के वैज्ञानिक और सामाजिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है; और जब नागरिक इसमें भागीदारी करते हैं, तभी शहर स्वच्छता की वास्तविक परिभाषा को प्राप्त करता है।”कार्यक्रम के दौरान एस.डी. सेवा संस्थान की टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने, कचरे को अलग रखने और स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने की पहल को मजबूती प्रदान की।
कार्यक्रम में एस.डी.ओ. अभिनव सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, वार्ड प्रतिनिधि विनय प्रजापति, प्रधान लिपिक केदारनाथ, एस.डी. सेवा संस्थान के सदस्य, वार्डवासी एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।नगर पालिका परिषद, बाँदा सभी नगरवासियों से अपील करती है—“स्वच्छता आपका सहयोग माँगती है। हरे-नीले कूड़ेदान अपनाएँ, कचरा पृथक करें, और एक स्वच्छ, स्वस्थ, आधुनिक बाँदा के निर्माण में सहभागी बनें।”
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रेम सौहार्द के साथ मनाए लोक आस्था का शिव रात्रि महा पर्व - प्रकाश चंद्र शर्मा थानाध्यक्ष सुजौली!
शालिनी सिंह पटेल ने प्रशासनिक उदासीनता पर उठाए तीखे सवाल बांदा जनपद के मुरवल गांव में 10 वर्षीय मासूम सतवीर उर्फ सतु की हत्या को ग्यारह दिन
महंत पुजारी को लेकर विवाद के निस्तारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देवस्थल पर पहुंचे एएसपी और नायब तहसीलदार प्रतापगढ़। ऐतिहासिक बाबा देवघाट महादेवन धाम देवघाट
Leave a Comment: