सहजनवा गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही पिता और भाई पर ब्लेड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।


सहजनवा गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही पिता और भाई पर ब्लेड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार रविंद्र निषाद उम्र 56 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामू निषाद व उनके पुत्र विनय 20 वर्ष निवासी महुआपार पर विशाल 25 वर्ष ने ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही सहजनवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और आए दिन घर में पिता व भाई से विवाद करता रहता था। इसी विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।पूरा मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार गांव का है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।