थाना ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 14 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, आधे घंटे में मिली बड़ी सफलता
लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी से 14 वर्षीय बालक
गोरखपुर। थाना गीडा क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए
गोरखपुर। थाना गीडा क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 6 फरवरी 2026 को एक युवक घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की तलाश के बाद 7 फरवरी को उसका शव बरामद हुआ, जिसकी चाकू मारकर हत्या की गई थी। मामले में मु0अ0सं0 0051/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान सामने आया कि मृतक का कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस ने पवन कुमार पुत्र चन्द्रिका निषाद और विजय पुत्र चन्द्रिका निषाद निवासी गीता वाटिका, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने 6 फरवरी को पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
मामले में नामजद एक अन्य अभियुक्त निखिल कुमार गौड़ उर्फ गोलू उर्फ रितिक पुत्र नन्दू गौड़ निवासी थाना गोला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। विधिक कार्रवाई जारी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी से 14 वर्षीय बालक
लखनऊ। ट्रैफिक डीसीपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में
धौलपुर हाउस स्थित प्राचीन पैठा स्टोर वालों पर लगाया आरोप
Leave a Comment: