लखनऊ। ट्रैफिक डीसीपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में


लखनऊ। ट्रैफिक डीसीपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में कानपुर बाईपास चौराहे पर विशेष यातायात अभियान चलाया गया। दुबग्गा स्थित इस व्यस्त चौराहे पर लगातार लग रहे जाम को गंभीरता से लेते हुए टीआई अजमत अली अपनी ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को तत्काल नियंत्रण में लिया।
टीआई अजमत अली ने स्वयं चौराहे पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों की आवाजाही को सुचारु कराया। इस दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई।ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से कुछ ही देर में जाम की स्थिति समाप्त हो गई, जिससे आम जनता, राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली।पुलिस अधिकारियों के अनुसार चौराहे पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि भविष्य में दोबारा जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।