हर बृहस्पतिवार अमरिया की सड़कें जाम में कैद, साप्ताहिक बाजार बना मुसीबत, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में हर हफ्ते बृहस्पतिवार का दिन अब बाजार का नहीं,
धौलपुर हाउस स्थित प्राचीन पैठा स्टोर वालों पर लगाया आरोप
नगरायुक्त आगरा ने दिया दो दिन में कार्यवाही करने का भरोसा : रूपेश जैन
भूरी सिंह आगरा। नगर निगम आगरा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर लगातार यातायात में व्यवधान रहता है इसका मूल कारण आगरा में मेट्रो का कार्य एवं बड़े बड़े दुकानदारों द्वारा सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण करना है, इसी प्रकार नगर निगम के पार्कों एवं अन्य खाली जगहों पर लगातार दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिसकी शिकायत नगर निगम आगरा के नगरायुक्त के पास पहुंचने के बाद भी केवल आश्वासन देकर टालमटोल किया जाता रहा है।
आज १२ फरवरी धौलपुर हाउस एम०जी०रोड, आगरा निवासी रूपेश जैन द्वारा नगरायुक्त आगरा को एक शिकायती पत्र दिया गया है जिसमें रूपेश जैन ने आरोप लगाया है कि उनके फ्लैट /ऑफिस के नीचे प्राचीन पेठा नाम की दुकान है जो कि भूतल पर है। उसके आगे पूरब दिशा में जो पक्का चबूतरा है उस पर मेरी पार्किंग है। प्राचीन पेठा के मालिक राजेश मेरी पार्किंग पर जबरन कब्जा व निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं और दुकान से काफी ऊपर उन्होनें टीन शैड भी लगवा दिया है जिससे मेरी खिड़की से आगे कुछ दिखाई नहीं देता है। जबरन पार्किग की जगह पर रेस्टोरेंट बना रहे हैं।
जिसकी शिकायत रूपेश की पत्नी द्वारा 10 फरवरी 2026 को लगभग 11.15 बजे 112 नम्बर पर फोन की, पुलिस आयी, पुलिस ने काम रूकवा दिया तथा थाना रकाबगंज में तहरीर दी गई है, जिसकी विधिवत् जाँच चल रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में हर हफ्ते बृहस्पतिवार का दिन अब बाजार का नहीं,
किशनपुर/फतेहपुर - दिनांक 12.02.2026 को थाना
शक्तिनगर l महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ 106 वीं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन
Leave a Comment: