आगरा। जिले के कुरगंवा क्षेत्र में सरकारी मर्यादाओं को ताक पर रखने का एक हैरान करने


आगरा। जिले के कुरगंवा क्षेत्र में सरकारी मर्यादाओं को ताक पर रखने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) का ताला तोड़कर न केवल बारात ठहराई गई, बल्कि बवाल के बाद मामले का पटाक्षेप मेज पर सजी गुलाब जामुन की महफिल के साथ हुआ।सरकारी केंद्र बना बारात घर
घटना कुरगंवा की है, जहाँ दबंगों ने मर्यादाएं लांघते हुए स्वास्थ्य केंद्र का ताला चटका दिया और उसे शादी समारोह के लिए उपयोग में लिया। सुबह जब एएनएम कुमारी अन्नू ड्यूटी पर पहुँचीं, तो केंद्र का नजारा बदला हुआ था। ताला टूटा था और सरकारी सामान बिखरा पड़ा था। एएनएम ने सरकारी संपत्ति के नुकसान और सामान से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की और पुलिस को सूचना दी।हड़कंप के बाद बैठी पंचायत
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और ग्राम प्रधान मौके पर पहुँचे। शुरुआती गहमागहमी और चोरी की आशंका के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। एएनएम ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, जिससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया।
कार्रवाई की जगह सजी गुलाब जामुन की महफिल लेकिन, इस पूरी तनातनी का अंत किसी कानूनी कार्रवाई से नहीं, बल्कि एक दावत से हुआ। ग्रामीणों और प्रधान के हस्तक्षेप के बाद मामला समझौते की मेज तक जा पहुँचा।चर्चा का विषय: खबर है कि जहाँ सुबह कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक रही थी, वहीं कुछ ही घंटों बाद पुलिस, प्रधान और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मेज पर गुलाब जामुन की महफिल सज गई। मीठे की मिठास के बीच पुरानी कड़वाहट को भुला दिया गया और दोषियों को मात्र हिदायत देकर मामला रफा-दफा कर दिया गयाभले ही समझौता हो गया हो, लेकिन यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब सरकारी केंद्रों की सुरक्षा सिर्फ गुलाब जामुन के भरोसे रहेगी एक तरफ सरकारी संपत्ति का ताला टूटा और दूसरी तरफ बिना किसी सख्त कार्रवाई के मामला शांत करा दिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।