बरेली में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे के अवैध कारोबार पर
नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार सख्त
महमूदाबाद (सीतापुर)। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ. कौशलेन्द्र प्रताप मिश्र ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
महमूदाबाद (सीतापुर)।
मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ. कौशलेन्द्र प्रताप मिश्र ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में अर्थशास्त्र विषय से 78 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर क्षेत्र व संस्थान का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शिक्षण संस्थानों सहित सामाजिक व बौद्धिक जगत में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
इस सफलता पर पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं महाविद्यालय सचिव डाॅ. अम्मार रिजवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डाॅ. मिश्र की मेहनत और लगन संस्थान के लिए गौरव का विषय है तथा यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों व छात्रों को भी प्रेरित करेगी। प्रमुख समाजसेवी मीसम अम्मार रिजवी, प्राचार्य डाॅ. विभा मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा विधानसभा संयोजक चन्द्रभूषण शुक्ल, सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन रमेश वाजपेई ‘विरल’ ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके अलावा पूर्व चीफ प्राॅक्टर डाॅ. प्रदीप कुमार, डाॅ. अंकुर सिंह, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, डाॅ. नंद किशोर गुप्ता, डाॅ. नमिता श्रीवास्तव, डाॅ. सरिता त्रिपाठी सहित महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकगणों, प्रबुद्ध जनों, नगर के संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकार साथियों ने डाॅ. मिश्र को बधाई दी।
प्रमुख समाजसेवी अतुल कुमार वर्मा, पीयूष वर्मा व उनके इष्ट मित्रों ने कहा कि डाॅ. कौशलेन्द्र प्रताप मिश्र की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। महाविद्यालय परिसर में भी उनकी उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार सख्त
पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक रोडवेज
पश्चिमी क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी रेलवे विभाग में तैनात ट्रेन
Leave a Comment: