नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार सख्त


कदम उठा रहे हैं। जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते 20 दिनों में अलग-अलग थानों में कुल 8 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस गैरकानूनी कारोबार में लिप्त 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाइनीज़ मांझा जन-सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।

इसके इस्तेमाल से कई बार राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों को गंभीर चोटें पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं। इसी वजह से जिले में सघन अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी में मांझा बरामद, आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर चाइनीज़ मांझे की बिक्री और भंडारण करने वालों पर कार्रवाई की।

इस दौरान प्रतिबंधित मांझे की बरामदगी भी की गई और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे चाइनीज़ मांझे का उपयोग न करें और इसकी बिक्री या इस्तेमाल की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि जन-सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।