पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक रोडवेज


रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक  मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव गूला निवासी भगवान दास एवं उनके दो अन्य साथी परसा खेड़ा फैक्ट्री से काम करके वापस लौट रहे थे। तभी फतेहगंज पश्चिमी राधा कृष्ण मंदिर के सामने रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद तीनों लोगों को घायल अवस्था में खिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भगवान दास को मृत घोषित कर दिया। रोडवेज बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोड पर काफी दुर तक खिचडती चली गई गई। 
इस दुर्घटना में घायल हुए ब्रज किशोर उर्फ वीरेंद्र और अजय 
पाल उर्फ बंटी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया, जहां से उन्हें नवोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक भगवान दास तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
मृतक के छोटे भाई राम प्रकाश ने बताया कि मृतक भगवान दास राज मिस्त्री के साथ लेवर का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। 
मृतक भगवान दास अपने पीछे पत्नी संगीता व दो बच्चे लड़की 9 बर्ष मधू और लड़का 6 बर्ष आलोक को रोते बिलखते छोड़ गया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।