बर्बरता! गुनाह कबूल करवाने के लिए पुलिसवालों ने दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर .
हरदोई: फोन पर बातचीत के दौरान गाली गलौज के मामले में बेनीगंज पुलिस पर आरोप
गोरखपुर जिले के खजनी ब्लॉक के नैपुरा गांव की सरोज यादव ने जेआरएफ (जूनियर रिसर्च
गोरखपुर जिले के खजनी ब्लॉक के नैपुरा गांव की सरोज यादव ने जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से नन्दापार चौराहे और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरोज के पिता, नन्दापार चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाते हैं, ने अपनी बेटी की इस सफलता को अपने जीवन का सबसे बड़ा गर्व का क्षण बताया। सरोज यादव की मां सरस्वती देवी गृहिणी हैं।
सरोज ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से इनवायरनमेंटल साइंस में स्नातक की पढ़ाई प्रथम स्थान के साथ पूरी की। दिल्ली में रहकर उन्होंने जेआरएफ की तैयारी की और यूजीसी नेट की परीक्षा में 94.57% पर्सेटाइज असिस्टेंट प्रोफेसर और पी एच डी के लिए सफल हुई है। अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी सफलता हासिल की। सरोज ने हमेशा अपनी शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाई स्कूल से स्नातक तक वह हमेशा प्रथम स्थान पर रहीं।
चयन के बाद सरोज ने अपने पिता के संघर्षों को अपनी प्रेरणा बताया और कहा कि उनके पिता की मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। सरोज की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। सूरज यादव (भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयताबादी के जिला सचिव), राम प्रताप सिंह (एलआईसीअभिकर्ता)चाचा राम भजन यादव, दीपक कुमार, कप्तान( क्षेत्र पंचायत सदस्य) राजेश मौर्य विशाल, फैजल सरफुद्दीन (भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयताबादी जिला उपाध्यक्ष) और भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के प्रदेश महासचिव संत राज यादव ने सरोज की सफलता को क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
यह उपलब्धि न केवल सरोज के परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी एक मार्गदर्शक की तरह काम करेगी। सरोज की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हरदोई: फोन पर बातचीत के दौरान गाली गलौज के मामले में बेनीगंज पुलिस पर आरोप
बस्ती - अम्बेडकर नगर वार्ड, नगर पंचायत बभनान, बस्ती के रविदास मंदिर के सरंक्षक
चाइनीज़ मांझे से मौत अब हादसा नहीं हत्या मानी जाएगी!!
Leave a Comment: