संत शिरोमणि रविदास जी जयंती के अवसर पर समारोह व मेला काआयोजन किया गया
बस्ती - अम्बेडकर नगर वार्ड, नगर पंचायत बभनान, बस्ती के रविदास मंदिर के सरंक्षक
हरदोई: फोन पर बातचीत के दौरान गाली गलौज के मामले में बेनीगंज पुलिस पर आरोप
#हरदोई: फोन पर बातचीत के दौरान गाली गलौज के मामले में बेनीगंज पुलिस पर आरोप लगा है कि आरोपी को गुनाह कबूल कराने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कथित रूप से पुलिस ने आरोपी को मानसिक और शारीरिक दबाव में रखा ताकि वह अपनी गलती स्वीकार कर ले। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चिंता का विषय बनी हुई है और पुलिस के नक्शेकदम पर सोशल मीडिया में गंभीर बहस हो रही है। बताते चलें कि कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के शुक्लापुर निवासी 20 वर्षीय हरिओम शुक्ला पुत्र मदन गोपाल शुक्ला के बताए मुताबिक उनकी दो माह पूर्व कछौना थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला से फोन पर बातचीत के कॉल रिकॉर्डिंग अटवा भदसेन गांव निवासी उसके रिश्ते में देवर अनीत वर्मा पुत्र अज्ञात के हांथ लगने पर कथित कोथावां निवासी पत्रकार लालजीत वर्मा ने हरिओम से धन की मांग करते हुए एससीएसटी एक्ट में न फंसाने की बात कहीं पर पैसा न देने की बात पर अनीत वर्मा ने कोतवाली बेनीगंज में हरिओम के खिलाफ अपनी नाबालिक पुत्री से गाली गलौज के मामले को लेकर लिखित तहरीर पर हरिओम के घर पहुंची बेनीगंज पुलिस ने उसे कोतवाली आने को कहा, जहां बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली पहुंचे हरिओम को वहां पूर्व से मौजूद लालजीत वर्मा, अनीत वर्मा व उनके कई साथियों ने दबाव बनाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सरोज ने हरिओम पर उपरोक्त मामले के बाबत कार्रवाई की बात कही और कहीं निकल गए तत्पश्चात कोतवाली में मौजूद मुंशी तेजवीर सहित अन्य सिपाहियों ने मुकदमा न लिखने और मामले को रफा दफा करने के एवज में मोटी रकम देने की बात कही। जिसे हरिओम द्वारा मना करने पर उपरोक्त सिपाहियों द्वारा उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर कर संडीला उप मजिस्ट्रेट के समक्ष भेज दिया गया। वहीं हरिओम के बताए अनुसार कोतवाली में मार पिटाई के दौरान तथा कथित पत्रकार एवं उसके साथियों द्वारा उसका वीडियो भी बनाया गया। (द टेलीकास्ट) की पड़ताल अनुसार महिला द्वारा स्पष्ट तौर से किसी अन्य व्यक्ति से काल रिकॉर्डिंग बातचीत आदि से साफ इनकार कर दिया गया। उसके द्वारा यह भी कहा गया कि हमारा किसी से कोई बातचीत जैसा मामला ही नहीं है उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बयान वीडियो सुरक्षित है। वहीं इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत सिंह ने कहा मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा कोथावा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बस्ती - अम्बेडकर नगर वार्ड, नगर पंचायत बभनान, बस्ती के रविदास मंदिर के सरंक्षक
चाइनीज़ मांझे से मौत अब हादसा नहीं हत्या मानी जाएगी!!
गोरखपुर आज 4 फरवरी, 1922 को हुई चौरी चौरा घटना को याद करते हुए वीर शहीद क्रांतिकारियों को नमन करते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
Leave a Comment: