फर्जी रिपोर्टर बनकर अवैध वसूली का मामला, कोतवाली सदर में एफआईआर हेतु दिया गया प्रार्थना पत्र बहराइच। अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल एवं राष्ट्रीय हिंदी अब तक न्याय समाचार पत्र के संपादक राजेश कुमार सिद्धार्थ ने थाना कोतवाली सदर, जनपद बहराइच में एक गंभीर प्रकरण को लेकर प्रार्थना पत्र देकर एफ


फर्जी रिपोर्टर बनकर अवैध वसूली का मामला, कोतवाली सदर में एफआईआर हेतु दिया गया प्रार्थना पत्र
बहराइच।
अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल एवं राष्ट्रीय हिंदी अब तक न्याय समाचार पत्र के संपादक राजेश कुमार सिद्धार्थ ने थाना कोतवाली सदर, जनपद बहराइच में एक गंभीर प्रकरण को लेकर प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
राजेश कुमार सिद्धार्थ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि नीरज वर्मा नामक व्यक्ति को पूर्व में अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल में रिपोर्टर के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में विश्वसनीय सूत्रों एवं प्राप्त शिकायतों से यह तथ्य सामने आया कि उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को चैनल एवं समाचार पत्र का प्रतिनिधि बताकर कोटेदारों और ग्राम प्रधानों से विज्ञापन के नाम पर धन की अवैध वसूली की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार एक कोटेदार से ₹500 तथा कई ग्राम प्रधानों से धनराशि ली गई, जबकि न तो उक्त धन चैनल अथवा समाचार पत्र को प्राप्त हुआ और न ही कोई विज्ञापन प्रकाशित या प्रसारित किया गया। इस कृत्य को चैनल प्रबंधन ने गंभीर मानते हुए नीरज वर्मा को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया।
प्रबंधन का कहना है कि इसके बावजूद आशंका बनी हुई है कि उक्त व्यक्ति अभी भी स्वयं को न्यूज़ चैनल अथवा समाचार पत्र का रिपोर्टर बताकर लोगों को भ्रमित कर सकता है, जिससे अन्य नागरिकों के साथ ठगी की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए थाना कोतवाली सदर में विधि सम्मत कार्यवाही की मांग की गई है।
संपादक राजेश कुमार सिद्धार्थ ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पत्रकारिता के नाम पर होने वाली ठगी पर रोक लग सके और आम जनता को गुमराह होने से बचाया जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।