उक्त गंभीर अनियमितताओं के दृष्टिगत नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से चैनल से पदमुक्त कर दिया गया है


सेवा में,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय
जनपद बहराइच
विषय: स्वयं को टीवी/न्यूज़ चैनल का रिपोर्टर बताकर अवैध धन उगाही किए जाने के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु।
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल में पूर्व में नीरज कुमार, जनपद बहराइच को रिपोर्टर के रूप में नियुक्त किया गया था। परंतु विश्वसनीय सूत्रों एवं प्राप्त शिकायतों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार स्वयं को चैनल का प्रतिनिधि/रिपोर्टर बताकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से धन की अवैध वसूली की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार एक कोटेदार से ₹500 तथा कई ग्राम प्रधानों से विज्ञापन चलवाने के नाम पर धन लिया गया, जबकि न तो उक्त धनराशि चैनल को प्रेषित की गई और न ही कोई विज्ञापन प्रसारित किया गया। यह कृत्य चैनल की छवि को नुकसान पहुँचाने वाला तथा स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।
उक्त गंभीर अनियमितताओं के दृष्टिगत नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से चैनल से पदमुक्त कर दिया गया है। इसके बावजूद यदि वह स्वयं को अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल अथवा किसी भी टीवी/न्यूज़ चैनल का रिपोर्टर बताकर कार्य करता है अथवा धन उगाही करता है, तो यह पूर्णतः अवैध है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि यदि उक्त व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की गतिविधियाँ संज्ञान में आती हैं, तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत एवं कानूनी कार्यवाही किए जाने की कृपा करें, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति के साथ ठगी न हो सके। साथ ही की गई कार्यवाही से अवगत कराने की कृपा करें।
संलग्नक:
नियुक्ति पत्र की छायाप्रति
आईडी (पहचान पत्र) की छायाप्रति
भवदीय,
राजेश कुमार सिद्धार्थ
संपादक
अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
मोबाइल नंबर:
9454 32 52 36
79050 26393
प्रतिलिपि प्रेषित:
श्रीमान जिला सूचना अधिकारी महोदय,
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जनपद बहराइच — आवश्यक कार्यवाही हेतु।
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय,
जनपद बहराइच — सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।