खुद की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
12 फरवरी को होनी थी शादी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कन्नौज।जनपद कन्नौज के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ग्राम ऋतुकाला के
कन्नौज।जनपद कन्नौज के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ग्राम ऋतुकाला के पास बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब आलू के खेत में एक अज्ञात युवती का जला हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को करीब 11 बजे ग्रामीणों ने खेत में जले हुए शव को देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। शव का अधिकांश हिस्सा जला हुआ है, हालांकि चेहरे का कुछ भाग सुरक्षित बताया जा रहा है, जिससे शिनाख्त की संभावना बनी हुई है।प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों एवं थानों से संपर्क साधा है। यदि किसी थाना या जनपद में किसी युवती की गुमशुदगी अथवा अपहरण से संबंधित कोई मामला दर्ज हो, तो तत्काल थाना कोतवाली कन्नौज को सूचित करने की अपील की गई है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज (मो. 9454403689) एवं क्षेत्राधिकारी नगर (मो. 9454401474) से संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
12 फरवरी को होनी थी शादी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
आपको आवगत कराते चलें कि देश मे यूजीसी द्वारा लागू उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी विनियम] 2026 के पूर्ण समर्थन में तथा देश की उच्च शिक्षण संस्थाओं
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप ने उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष जून 2023 में सामने आए वृद्धावस्था पेंशन
Leave a Comment: