नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग,


नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग, के द्वारा आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा समाजसेवी आर एस वर्मा,/आई. एस./सेवानिवृत, को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और दीर्घकालिक योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आयोग के बोर्ड आफ डायरेक्टर एवं विशिष्ट अतिथियों आचार्य ,यशी पुनस्तोक, डिप्टी स्पीकर तिब्बत पार्लियामेंट इन एक्साइल डॉ सरोज सिंह, डॉ संजीव कुमार त्यागी, डॉ नीलिमा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उत्कृष्ट योगदान देने वाली देशभर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, मुख्य रूप से मणिपुर केरल गुजरात महाराष्ट्र उड़ीसा तमिलनाडु एवं कश्मीर जैसे दूरस्थ राज्यों से प्रतिभागियों की सहभागिता कार्यक्रम में रही, भारत सरकार से पंजीकृत मान्यता प्राप्त संस्था जो भारत में प्रतिभाओं को पहचान प्रोत्साहन करने तथा सम्मानित करने का योगदान करती चली आ रही है इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं संतोष कुमार श्रीवास्तव ने आर. एस. वर्मा जी को इस सम्मान हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी उनका अनुभव मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश अपराध निरोधक समिति को निरंतर प्राप्त हो रहा है जिसके परिणाम स्वरुप समिति नई ऊंचाइयों को छू रही है तथा वर्तमान गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा वाइस चेयरमैन उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की पद पर कार्यत हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।