थोड़ी बारिश बनी काल: कच्ची दीवार गिरने से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मातम रिपोर्टर विनोद कुमार कसमंडा (सीतापुर)। थाना मानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिठौली में मामूली बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय वृद्ध की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बिठौली निवासी राजू तिवा


थोड़ी बारिश बनी काल: कच्ची दीवार गिरने से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मातम

रिपोर्टर विनोद कुमार 
कसमंडा (सीतापुर)।
थाना मानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिठौली में मामूली बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय वृद्ध की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बिठौली निवासी राजू तिवारी अपने कच्चे मकान में साइकिल उठाने गए थे, तभी अचानक मकान की कच्ची दीवार भर भराकर गिर पड़ी। दीवार के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में दीवार गिरने का कारण बारिश के चलते कच्ची संरचना का कमजोर होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में कच्चे और जर्जर मकान हैं, जो बारिश के मौसम में कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में जर्जर आवासों की सुरक्षा और बरसात से पूर्व सतर्कता की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्टर: विनोद कुमार

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।