सेवा में, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा विषय: राष्ट्रीय हिंदी दैनिक “अब तक न्याय” समाचार पत्र के नाम पर अवैध रूप से समाचार कवरेज एवं विज्ञापन प्राप्त करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्यवाही किए जाने के संबंध में। महोदय, सादर अवगत कराना है कि रामेश्वर सिं


सेवा में,
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय
जनपद एटा
विषय: राष्ट्रीय हिंदी= “अब तक न्याय” समाचार पत्र के नाम पर अवैध रूप से समाचार कवरेज एवं विज्ञापन प्राप्त करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्यवाही किए जाने के संबंध में।
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि रामेश्वर सिंह, जिन्हें वर्ष 2024 में राष्ट्रीय हिंदी दैनिक “अब तक न्याय” समाचार पत्र में कासगंज ब्यूरो चीफ (जनपद एटा) के पद पर नियुक्त किया गया था, उनका पहचान पत्र/प्रेस कार्ड निरस्त किया जा चुका है। इसके बावजूद विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त व्यक्ति वर्तमान में भी राष्ट्रीय हिंदी दैनिक “अब तक न्याय” समाचार पत्र का नाम एवं पुराना कार्ड दिखाकर समाचार कवरेज करने तथा विज्ञापन प्राप्त करने के उद्देश्य से लोगों से अवैध रूप से धन की वसूली कर रहा है।
यह कृत्य न केवल समाचार पत्र की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है, बल्कि आमजन के साथ धोखाधड़ी की श्रेणी में भी आता है। उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को पत्रकार बताकर की जा रही गतिविधियां कानूनन अपराध हैं।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि यदि रामेश्वर सिंह (मोबाइल नंबर: 7500105872) आपके क्षेत्राधिकार में कहीं भी राष्ट्रीय हिंदी दैनिक “अब तक न्याय” समाचार पत्र के नाम से स्वयं को पत्रकार बताता हुआ पाया जाए, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर कठोर विधिक कार्यवाही करने की कृपा करें तथा की गई कार्यवाही से समाचार पत्र के कार्यालय को अवगत कराने का कष्ट करें।
आपकी अति कृपा होगी।
धन्यवाद।
भवदीय,
राजेश कुमार सिद्धार्थ
संपादक
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक “अब तक न्याय” समाचार पत्र
मोबाइल: 9454325236

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।