कौशाम्बी: कड़ा सिराथू तहसील के ग्राम सभा भडेहरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की आन-बान-शान के बीच विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देख ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए।

शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और लघु नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों के प्रदर्शन ने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अनिल चौरसिया और प्रधानाध्यापक  महेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सहायक अध्यापक  अजीत कुमार, ज्ञानेंद्र और विनय कुमार प्रीति शीला सोनकर शिक्षामित्र राम खेलाड़ी मंजू सिंह अनुदेशक श्रीमती राजकुमारी मिश्रा, श्रीमती पूनम सिंह , अजय कुमार का विशेष योगदान रहा।
ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से:
दिनेश सिंह चन्द्र कुमार शिवदानी तिवारी व राजेंद्र तिवारी
जबर सिंह सुरेंद्र मौर्य
अंकुर पाल
सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

देशभक्ति का संदेश

ग्राम प्रधान अनिल चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि "बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उन्हें देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने की सीख देना हमारा कर्तव्य है।" प्रधानाध्यापक महेंद्र शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।