विश्वरत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के गणतंत्र दिवस मनाया गया-जहूरगंज पीलीभीत*
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत पूरनपुर क्षेत्र जहूरगंज में Republic Day 2026:77वां इस साल भी 26 जनवरी 2026
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि पुलिस लाइन में धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह।
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पुलिस लाइन में धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह।
मा0 राज्यमंत्री द्वारा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज व परेड समारोह में ली गई सलामी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को किया सम्मानित।
दिव्यांगजनों को वितरित किए मोटराईज्ड व सहायक उपकरण
मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा भरा पंचपेड़ा पहुंचकर यीस्ट फैक्ट्री में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
पीलीभीत सूचना विभाग 26 जनवरी 2026/गणतंत्र दिवस के अवसर मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0, श्री संजय सिंह गंगवार जी ने पुलिस लाइन में पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया व परेड समारोह में सलामी ली। इस दौरान उपस्थित जनमानस को बधाई देते हुये कहा कि हमसब दृढ़संकल्प लें कि अपने कर्तव्यों का पूर्ण पालन करते हुये समाज, देश की प्रगति में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के अपने अपने उत्तरदायित्व हैं उनका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करना हमसब का दायित्व है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को देश की आजादी और एकता की रक्षा करने व उसे मजबूत बनाने में योगदान करने के लिए शपथ दिलाई। इसके साथ ही जनहित में अच्छा कार्य करने वाले, उत्कृष्ट सेवा व अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहने वाले पुलिसकर्मियों को मा0 राज्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट सेवा मेडल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मा0 राज्यमंत्री जी, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राइसाईकिल व सहायक उपकरण वितरित किये। कार्यक्रम में 04 मोटराईज्ड ट्राइसाईकिल, 10 ट्राइसाईकिल, 03 व्हीलचेयर व 02 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। मा0 मंत्री जी ने कृषक जितेन्द्र कुमार व मंदीप कौर को ट्रैªक्टर की चाबी प्रदान की।
इसके साथ ही मा0 मंत्री जी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र भरापचपेड़ा पहुंचकर ए0बी0 मोरी यीस्ट फैक्ट्री में सौ फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने कहा कि ए0बी0 मौरी जैसे वृहद फैक्ट्री को पीलीभीत की धरती पर उतारने में अथक प्रयास किए गए हैं। इस फैक्ट्री में जनपद वासियों को रोजगार देने में वरीयता दी जाए। उन्होंने कहा कि यह अभी शुरूआत है और उद्योग इस क्षेत्र में लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही इस क्षेत्र का कायाकल्प होने वाला है।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है, यह संकल्प तभी पूर्ण होगा जब देश में औद्योगीकरण में वृद्धि होगी। ए0बी0 मौरी पीलीभीत जनपद को विकसित बनाने की दिशा में एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि नये पीलीभीत जनपद का उदय हो रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्टेªट, उप जिलाधिकारी अमरिया, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत पूरनपुर क्षेत्र जहूरगंज में Republic Day 2026:77वां इस साल भी 26 जनवरी 2026
किया गया भव्य परेड का किया गया आयोजन, माननीय मुख्य अतिथि श्री गिरीश चन्द्र यादव , राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा परेड की ली गयी सलामी।
कौशाम्बी जिला के निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांग व 80 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं को अंगवस्त्र भेंटकर किया
Leave a Comment: