सीतापुर में डीएम के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं: डीएम राजा गणपति आर सुरक्षित, गनर प्रदीप घायल, डीएम के वाहन सहित दो वाहन क्षतिग्रस्त
हंसराज वर्मा
सीतापुर (लहरपुर) रिपोर्टर: विनोद कुमार डीएम के काफिले की तीन गाड़ियां टकराईं, बड़ा हादसा टला गनर घायल, जिलाधिकारी पूरी तरह सुरक्षित सीतापुर। बुधवार सुबह जनपद में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब ज
सीतापुर (लहरपुर)
रिपोर्टर: विनोद कुमार
डीएम के काफिले की तीन गाड़ियां टकराईं, बड़ा हादसा टला
गनर घायल, जिलाधिकारी पूरी तरह सुरक्षित
सीतापुर। बुधवार सुबह जनपद में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब जिलाधिकारी लहरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नवाब नगर गांव का निरीक्षण करने जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफिले में शामिल एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही गाड़ियां संतुलन नहीं बना सकीं और तीनों वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर के कारण वाहनों को आंशिक क्षति पहुंची। राहत की बात यह रही कि जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर पूरी तरह सुरक्षित रहे।
हादसे में जिलाधिकारी के गनर प्रदीप कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल गनर को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण अचानक ब्रेक लगना बताया जा रहा है।
घटना के बाद जिलाधिकारी ने काफिले के संचालन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पूरी सावधानी आवश्यक है। प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नरहेसुरक्षितअन्य अधिकारी रहे सुरक्षित
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हंसराज वर्मा
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद वासियों को दी शुभकामनाऐं।
Leave a Comment: