प्रयागराज। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर माघ मेले के दौरान ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद


प्रयागराज। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर माघ मेले के दौरान ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सिंह यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अंकित सिंह यादव ने कहा कि सनातन धर्म के प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं में से एक शंकराचार्य के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह प्रशासनिक लापरवाही और असंवेदनशीलता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि माघ मेला जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन में संत–महात्माओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,
“स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जैसे विद्वान और धर्माचार्य सनातन संस्कृति के संवाहक हैं। उनके साथ मौनी अमावस्या जैसे पवित्र पर्व पर दुर्व्यवहार होना अत्यंत निंदनीय है। यह घटना श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुँचाने वाली है।”
उन्होंने राज्य सरकार और मेला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस व्यवस्था और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।
अंकित सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसका सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सदैव सनातन परंपराओं, संतों और धार्मिक संस्थानों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस मुद्दे को लेकर पार्टी स्तर पर भी आवाज उठाई जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।