फतेहपुर ब्यूरो:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज सुबह घने कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (NH-2) पर एक बड़ा हादसा हो गया। सौरा गांव के पास हुए इस बहुवाहन दुर्घटना में लगभग 10 वाहन शामिल थे, जिसमें एक रोडवेज बस, कई ट्रक और कारें शामिल थीं।हादसे में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है।
भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर में कोहरे के कारण NH-2 पर 10 वाहनों की टक्कर, 15-20 घायल
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज सुबह घने कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (NH-2) पर एक बड़ा हादसा हो गया। सौरा गांव के पास हुए इस बहुवाहन दुर्घटना में लगभग 10 वाहन शामिल थे, जिसमें एक रोडवेज बस, कई ट्रक और कारें शामिल थीं।हादसे में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे वाहन आपस में टकराते चले गए। यह चेन रिएक्शन इतना तेज था कि सड़क पर वोल्टास के सामान से भरे बॉक्स बिखर गए, ट्रक पलट गए और बस-कारें आपस में उलझ गईं।
स्थानीय लोग पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में जुटे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: