समाजसेवी द्वारा गांव में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया कंबल


समाजसेवी द्वारा गांव में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया  कंबल


सहजनवा गोरखपुर ब्लॉक पिपरौली के ग्राम पंचायत नगवा में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर सेवा संस्थान के तत्वाधान में गुरुवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर  जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 300 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी शैलेंद्र पाल उर्फ गुड्डू के पिता रामजस पाल और माता रमावती देवी के हाथों गुरुवार को अपने आवास पर कंबल वितरित किया गया।
इस दौरान भाजपा युवा नेता शैलेंद्र पाल उर्फ गुड्डू ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य होता है। इस पुनीत कार्य में समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए। दीन दुखियों की सेवा करना ही मानवता की सच्ची मिशाल होती है। सभी लोगों के अंदर परहित की भावना होनी चाहिए।आगे शैलेन्द्र पाल द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी गईं।
शैलेन्द्र पाल द्वारा विगत कई वर्षों से निरन्तर यह पुण्य कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर संजय कुमार शर्मा, राजकुमार पाल, अनिल गौड़, अक्षय कुमार पाल, सर्वदेव चौहान, सर्वजीत, निगम प्रजापति, बजरंगी राजभर, डॉक्टर भगवानदास सही कई लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।