उमरिया–महोली–सीतापुर मार्ग पर जनता बस सेवा प्रारंभ करने की ग्रामीणों की मांग


उमरिया–महोली–सीतापुर मार्ग पर जनता बस सेवा प्रारंभ करने की ग्रामीणों की मांग

सीतापुर/महोली उमरिया-चतुरैया–महोली–सीतापुर मार्ग पर विगत लगभग 15 वर्षों से रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है, किंतु अब इस मार्ग पर जनता बस सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा लगातार उठाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जनता बस सेवा का किराया अपेक्षाकृत कम होने से आमजन को, विशेष रूप से किसानों, मजदूरों एवं विद्यार्थियों को, अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशानुसार जनता बस सेवा योजना के अंतर्गत प्रदेश के 385 मार्गों पर बस सेवाएँ प्रारंभ की जा रही हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सस्ती, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
इसी क्रम में उमरिया चतुरैया–नीमचेना–ढाकिया–बड़ागांव–महोली–सीतापुर मार्ग पर जनता बस सेवा संचालित किए जाने की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर बस सेवा प्रारंभ होने से किसानों, मजदूरों एवं विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसानों की बेटियाँ प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करने के लिए यात्रा करती हैं, ऐसे में सस्ती एवं सुरक्षित बस सेवा उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।
क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि जनता बस सेवा प्रारंभ होने से आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवार कम किराये में सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे, जिससे शिक्षा, रोजगार एवं दैनिक आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इस संबंध में सीतापुर जनपद के उमरिया क्षेत्र से भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन. सी. आर्य ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उमरिया के पूर्व प्रधान रुद्र प्रताप सिंह ने भी आईजीआरएस के माध्यम से मांग प्रस्तुत की है। इसके अतिरिक्त भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के सीतापुर मीडिया प्रभारी द्वारा ई-मेल के माध्यम से जिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग को ज्ञापन भेजा गया है।
ग्रामीणों में तेजराम, प्रशांत, सुमित मौर्य, अनुज सिंह, विनय अवस्थी, बाबू भगवती प्रसाद, विक्रम कुमार (किसान नेता),  सहित अन्य लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं जिलाधिकारी, सीतापुर से विनम्र निवेदन किया है कि उक्त मार्ग पर शीघ्र जनता बस सेवा प्रारंभ की जाए, जिससे क्षेत्र की जनता को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।