सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी सुरक्षित*परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप* शेष कुमार शुक्ला/अब तक न्याय कमलापुर। खिचड़ी खाने के लिए ससुराल बलदेव नगर आशाराम के यहां आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या


सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी सुरक्षित*परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप*

शेष कुमार शुक्ला/अब तक न्याय

कमलापुर।
खिचड़ी खाने के लिए ससुराल बलदेव नगर आशाराम के यहां आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास बीते गुरुवार शाम करीब 7 बजे खैराबाद से दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को राष्ट्रीय राजमार्ग  पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे राजू 32पुत्र राम औतार निवासी ग्राम करौरा थाना नगराम लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी पत्नी पप्पी सुरक्षित बच गई।सूचना मिलते ही कमलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने इस घटना को दुर्घटना मानने से इंकार करते हुए पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है और इस संबंध में कमलापुर थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।