यातायात पुलिस ने डग्गामार व अवैध रूप संचालित वाहनों के विरुद्ध की कार्यवाही
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध, अवैध रूप से संचालित व नियतन से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपदीय पुलिस/यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों, बस अड्डों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न चौराहो पर वाहन चालक एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी एवं दो पहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट वितरण कर ड्राइविंग के दौरान सदैव हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। *इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 131 चालान करते हुए 1,56,500/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 38 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: