दीप सिंह/अब तक न्याय
सैनिक सम्मेलन व क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश
कन्नौज।पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं, कल्याणकारी योजनाओं, अनुशासन, ड्यूटी के दौरान सतर्कता तथा जनसामान्य के साथ शालीन व्यवहार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य निष्पादन, आपसी समन्वय, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत आयोजित क्राइम मीटिंग में जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा की गई। बैठक में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, पुराने व लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, आईजीआरएस व शिकायत प्रकोष्ठ से संबंधित मामलों की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पोक्सो, चोरी, गो-तस्करी, साइबर अपराध, एनबीडब्ल्यू, यातायात व्यवस्था, जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) के द्वितीय चरण एवं प्रस्तावित गैंगस्टर मामलों की भी समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश देते हुए संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: