हंसराज वर्मा/अब तक न्याय महमूदाबाद में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद महिला की मौतः परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, होगी जांच सीतापुर जनपद के महमूदाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने इलाज में ग


हंसराज वर्मा/अब तक न्याय

महमूदाबाद में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद महिला की मौतः परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, होगी जांच

सीतापुर जनपद के महमूदाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों ने बताया कि 13 तारीख की रात 11:27 बजे महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया था, जिसमें बच्चे का सुरक्षित जन्म हुआ। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी।आरोप है कि रात करीब 6 बजे मरीज की स्थिति गंभीर हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टरों से उसे निजी अस्पताल ले जाने के लिए रेफर करने की मांग की, लेकिन उस समय रेफर नहीं किया गया। परिजनों के अनुसार, सुबह महिला को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी हालत अत्यधिक बिगड़ गई और अंततः उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मरीज का ईसीजी किया गया, लेकिन उसकी रिपोर्ट परिजनों को नहीं दी गई।

वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि 13 तारीख की रात महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया था और ऑपरेशन के बाद उसकी हालत सामान्य थी। उन्होंने बताया कि अगले दिन 4:30 बजे महिला का ब्लड प्रेशर अचानक गिरने लगा। सूचना मिलने पर वे स्वयं अस्पताल पहुंचे और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के साथ मिलकर इलाज किया।

डॉ. आशीष कुमार के अनुसार, आवश्यक दवाइयाँ दी गईं, जिससे महिला का बीपी नियंत्रित हुआ और वह बातचीत करने लगी। पूरी चार्टिंग भी की गई थी। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10 बजे महिला की स्थिति दोबारा बिगड़ने लगी, जिसके बाद अस्पताल के निर्धारित ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के तहत उपचार किया गया।उन्होंने आगे बताया कि सीएचसी में ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर/शिफ्ट किया गया था। डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि पूरे मामले की मेडिकल ऑडिट कराई जाएगी। जांच में यदि इलाज में कोई कमी या किसी स्टाफ द्वारा अवैध रूप से पैसे लेने की बात सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।