कोरांव प्रयागराज संविधान महोत्सव समिति कोरांव के एक आवश्यक बैठक में सदस्यों के सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान महोत्सव आगामी चार फरवरी को मनाने के उद्देश्य से दिन रविवार को भागीरथी गेस्ट हाउस में रविंद्र जैसल जाटव प्रधान को समिति का अध्यक्ष और एडवोकेट शिवदानी पाल को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया इस पर उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा ताली बजाते हुए मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दिया इस मौके पर अध्यक्ष रविंद्र जैसल ने कहा कि जिस प्रकार से समिति के सदस्यों ने अपना विश्वास जताया है उनके विश्वास पर खरा उतरना प्रथम प्राथमिकता होगी और दलित शोषित वंचित समाज को जागरूक करने के लिए गांव गांव अभियान चलाया जाएगा ताकि होने वाली चार फरवरी को संविधान महोत्सव को जोरदार ढंग से मनाया जा सके बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महोत्सव पूर्ण रूपेण गैर राजनैतिक होगा किसी संगठन या पार्टी का प्रचार प्रसार विरोध नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से सोमदत्त सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य अजय पटेल शिक्षक सभाजीत सिंह पटेल शिक्षक अजीत पटेल पवन सिंघाल पटेल शहादत अली मेहताब खान नौशाद अंसारी अश्वनी पटेल राजेश यादव त्रिवेणी यादव एडवोकेट राव वीरेंद्र पटेल रामानुज यादव प्रधान हरि प्रसाद पाल संजय यादव संत पाल पवन सोनकर त्रिवेणी यादव चंद्रबली पाल बनवारी लाल जैसल दिनेश चौधरी प्रकाश पटेल दिनेश पटेल के डी यादव अजय यादव अमरेंद्र वर्मा अमित जैसल कमलेश जैसल आदि लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: