फतेहपुर: शराब माफिया अमरजीत सिंह और राकेश सिंह की 3.82 करोड़ की संपत्ति कुर्क
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब माफिया और गैंगस्टर अमरजीत सिंह तथा राकेश सिंह पुत्र स्व० सूरजपाल सिंह की करीब 3 करोड़ 82 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह संपत्ति अवैध शराब कारोबार से अर्जित की गई बताई जा रही है।गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई इस कार्रवाई में जमीन, वाहन, ईंट भट्ठे और अन्य संपत्तियों को जब्त किया गया। पुलिस ने गांव में डुग्गी बजवाकर मुनादी कराई और कुर्की की बोर्ड लगाए। मलवां थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव से जुड़ा यह मामला है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के धंधे में सक्रिय थे। राकेश सिंह की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं और पहले भी उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाइयां हो चुकी हैं।यह कार्रवाई योगी सरकार के माफिया और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: