लव सिंह यादव/ब्यूरो चीफ़, अब तक न्याय


फतेहपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, संजय लोधी की मौके पर दर्दनाक मौत; मित्र बाल-बाल बचा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गोदौरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक संजय लोधी (थरियांव थाना क्षेत्र के परमी कुतुमपुर गांव निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। संजय ट्रक के नीचे कुचल गए, जबकि उनके मित्र सर्वेश उछलकर दूर जा गिरे और गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए। घटना देर शाम करीब 7 बजे की है। संजय लोधी अपने मित्र सर्वेश के साथ बाइक से मध्य प्रदेश के रीवा गए थे और वापस लौट रहे थे। गोदौरा मोड़ के पास अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि संजय ट्रक के नीचे आ गए और ट्रक उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।सूचना मिलते ही किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायल सर्वेश को प्राथमिक उपचार दिया गया। किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और फरार ट्रक चालक व वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा की कमी को उजागर करता है। तेज रफ्तार और लापरवाही से हर दिन कई जिंदगियां बुझ रही हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संजय के परिवार में गहरा शोक छा गया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।