गजनेर में प्रधान ने बांटे लेखपाल के सहयोग से जरूरतमंदों को कंबल


गजनेर में प्रधान ने बांटे लेखपाल के सहयोग से जरूरतमंदों को कंबल


सरवन खेड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत गजनेर  में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 24 दिसंबर 2025 को ग्राम प्रधान अनीशा बेगम व लेखपाल रमाकांत श्रीवास्तव की सहयोग से संपन्न हुआ कार्यक्रम का उद्देश्य कड़ाके की ठंड से जरूरतमंद ग्रामीणों को राहत पहुंचाना था। ग्राम पंचायत परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए, जहां असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए
इस अवसर पर प्रधान पति मो फिरोज ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। उन्होंने जोर दिया कि ग्राम पंचायत का दायित्व है कि वह आगे आकर ऐसे लोगों की मदद करे और उन्हें ठंड से बचाव के साधन उपलब्ध कराए लेखपाल रमाकांत श्रीवास्तव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी सहयोग से ही जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे ठंड में अपने आसपास के बुजुर्गों और असहाय लोगों का विशेष ध्यान रखें
कंबल प्राप्त करने वालों में को साबिर, सन्नो, सुबराती, मुनिया , जमील, ममता, ओमप्रकाश, गीतज नंदकी ,राजमा, कमला देवी , जहरी , चेतराम , राम बाबू नागर, रानी देवी , मंजू देवी , कुंती देवी , जीवन लाल , रानी देवी सहित कई अन्य जरूरतमंद शामिल थे। उन्होंने ग्राम प्रधान और लेखपाल का  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।