उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद की तहसील मिहीपुरवा में लगातार वन्यजीवों के हमले बढ़ते जा रहे हैं कतर्निया घाट रेंज क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग साइकिल से बाजार गया था बाजार से


उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद की तहसील मिहीपुरवा में लगातार वन्यजीवों के हमले बढ़ते जा रहे हैं कतर्निया घाट रेंज क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग साइकिल से बाजार गया था बाजार से वापस आते समय अचानक उसे पर तेंदुए ने हमला कर दिया इस दौरान बुजुर्ग साइकिल से गिर गया और संघर्ष कर तेंदुए से अपनी जान बचाई उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए इस दौरान मौके पर पहुंचे महिपाल यादव के द्वारा घायल बुजुर्गों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया उनको बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है


पूरा मामला कतर्नियाघाट रेंज के बड़खड़िया ग्राम पंचायत का है जहां पर तेलियन पुरवा गांव निवासी तारकेश्वर साइकिल से बड़खड़िया बाजार गए थे वापस आते समय गन्ने के खेत के पास उन पर तेंदुए ने हमला  कर दिया जिसके चलते वो साइकिल से गिर गए इस दौरान वो तेंदुए से अपनी जान बचाने के लिए भिड़ गए चीख पुकार सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और सूचना पाकर मौके पर महिपाल यादव पहुंचे और इलाज के लिए बुजुर्ग को वो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए जहां पर डॉक्टर आरपी सिंह के द्वारा उनका उपचार किया गया और बेहतर इलाज के लिए उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर किया गया है लगातार बढ़ते तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजड़ा लगाने की मांग की है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।