बांदा,रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षा गृह में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कार भारती


बांदा,रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षा गृह में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कार भारती, बांदा द्वारा हिंदी नाटक "संघ गंगा के तीन भगीरथ" का भव्य मंचन किया गया। आयोजन तारा रानी फाउंडेशन, नागपुर-पुणे के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक श्री सुरेंद्र पाठक ने की। मुख्य अतिथि और सह प्रांत प्रचारक  मुनीश ने कहा कि संघ का कार्य भारत में 100 वर्षों से लगातार चलता आ रहा है, जिसे संघ गंगा कहा गया है। इसे प्रवाहित रखने वाले नेताओं को भागीरथ कहा जाता है। नाटक के माध्यम से संघ की भागीरथ परंपरा और राष्ट्र निर्माण में योगदान को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर चंदन बंधन, पुष्पमाला अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। मंच पर उपस्थित थे: सह प्रांत प्रचारक मुनीश  जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक, और अन्य विशिष्ट अतिथि।नाटक ने समाज में प्रेरणा और सांस्कृतिक संदेश फैलाने का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।